*प्राचीन मंदिर की भूमि को कागजी दस्तावेज में हेरफेर कर कूट रचना के तहत वैनामा करा कर भूमि की खरीद फरोक शुरू*

एटा में भू माफिया प्राचीन महादेव मंदिर की भूमि को भस्मासुर बन भस्म करने की फिराक में*
उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में जहां कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा ताबड़तोड़ पुलिस कार्यवाही शुरू है,शहर में अबैध धंधा करने बाले भी इस कदर निरंकुश हो जायेंगे और इलाकाई पुलिस सोती रहेगी कभी सोचा न था ,प्राचीन मन्दिरों की भूमि की खरीद फरोक का धंधा फल-फूल रहा है, सावन माह के पावन पर्व पर भू माफिया धीरेन्द्र सोलंकी भस्मासुर बन कर महादेव मंदिर की भूमि को भस्म करने का षड्यंत्र रच चुका है, शहर के मैन वजार घंटा में प्राचीन मन्दिर की भूमि को पुलिस और राजस्व विभाग को चंद सिक्कों की खनक दिखा कर तथा पुजारी का मुंह बंद कर हजम कर गया है, तबसे भू माफिया/भस्मासुर के होंसले बुलन्द हो गये है, प्राचीन मंदिरों की भूमि को निशाना बनाया जा रहा है, शहर में नगर बासिन्दो में चर्चा का विषय बन गया है, चंद दिनों में भूमि माफिया करोड़ो के न्यारे हो गये है,भू माफिया ने माया पैलेस के सामने शर्मा जी के भाई का हिस्सा लिखा कर मकान में कब्जा करने गए थे, जहां शर्मा जी के घर के सामने भू माफिया के गैंग के जूते चप्पल ढेर छोड़ कर भागे थे, सरकारी स्टाम्प ड्यूटी घर से दी गई थी,आज प्राचीन मंदिरो के लिए भस्मासुर बन बैठे है, जिला प्रशासन एवं पुलिस को मन्दिरों की दलाली छोड़नी चाहिए, क्यों कि सर्प जब पूरे संसार में टेड़ा चलता है,तब अपनी बामी में सीधा चलता है, खबर लिखे जाने के बाद राजस्व विभाग नींद से जागा है, और मौका मुआयना करने गया है, लेकिन शर्म आती है, संत सरकार में भू माफिया सरगना सिंडिकेट महादेव मंदिर की भूमि को भस्म करके भस्मासुर बनने को उतावला है, और अबत प्रथम सूचना रिपोर्ट राजस्व विभाग/जिला प्रशासन/पुलिस ने दर्ज नही की है, भूमाफियाओं के कृत्य पर अंकित अग्रवाल जिलाधिकारी एवं राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक को संविधानिक कार्यवाही के लिए एक नजर डालने की आवश्यकता है, रिपोर्ट आशीष तिवारी वरिष्ठ पत्रकार