
आगरा, दिनांक 16जुलाई 2023 दिन रविवार को मुक्ति धाम आश्रम चमरौली मैं उत्तर प्रदेश आशा बहू संघ जनपद शाखा आगरा की जिले की आशाओं की चल रही पिछली समस्याओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीमती पप्पी धनगर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आरती की गई आहूत की गई जिसमें 15 ब्लॉकों से ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों आशाओं ने भाग लिया जिसमें सभी आशाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ाया गया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं दिए जाने पर अपना रोष व्यक्त किया और और मीटिंग में यह ऐलान किया कि अगर हमें बड़ा हुआ प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं दिया गया तो आगामी किसी भी दिनांक में जिला अधिकारी आगरा का घेराव कर अपना मांग पत्र भी सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक राजेश धनगर, ब्लॉक संरक्षक मुकेश कुमार, पंकज शर्मा, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती मिथलेश शर्मा, आरती, उषा ,पिंकी ,सिम्मी ,सुशीला, लक्ष्मी, चित्रा, किरण आशाएं मौजूद रही।