काशी में पहली बार कथा श्रवण करायेंगे राजन जी महाराज 18 से 26 जुलाई तक होगा आयोजन

काशी में पहली बार कथा श्रवण करायेंगे राजन जी महाराज 18 से 26 जुलाई तक होगा आयोजन

वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की अत्यंत प्रिय नगरी काशी में पवित्र पुरुषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर पहली बार विश्वविख्यात कथावाचक प्रेममूर्ति पूज्य प्रेम भूषण जी महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन जी महाराज मंगलवार से सरस श्रीराम कथा का श्रवण करायेंगे। श्री राम कथा प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में जगतगंज स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 18 जुलाई 26 जुलाई तक कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा नियमित रूप से सायंकाल 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगी। उक्त जानकारी रविवार को कथा स्थल पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में समिति के सदस्य सुमित सराफ ने पत्रकारों से बातचीत में दी।

सुमित सराफ ने बताया कि कथा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। कथा रसिको के बैठने के लिए सम्पूर्णानंद में 30,000 स्क्वायर फीट का विशाल जर्मन हैंगर पंडाल बनाया गया है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रोता सहजता से बैठ कथा श्रवण कर पाएंगे।
सरोजा पैलेस से निकलेगी शोभायात्रा कथा के शुभारंभ पर प्रथम दिवस मंगलवार को अपराहन 2 बजे कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से विजय मोदी, दिलीप सिंह, विजय कपूर, प्रमोद बजाज, अजीत सिंह बग्गा, दीपक बजाज, अनूप सराफ, विनोद सराफ, अखिलेश खेमका, पवन अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, अग्रवाल (जेएसके), पुरुषोतम जालान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks