भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग*
*बदमाश ने पत्रकार को पीट-पीटकर किया अधमरा, चेहरा भी पत्थर से कुचलने की कोशिश*

नई दिल्ली–भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने 9 जुलाई को हुई गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक व्यक्ति को आधी रात के वक्त एक बदमाश ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसके बाद उसका चेहरा भी पत्थर से कुचलने की कोशिश की।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक विकेट दिलशान ने कहा कि अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद काफी देर तक व्यक्ति सड़क पर पड़ा रहा, उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार बंधुओ से अपील की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाएं।
इस मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गाजियाबाद के साहिबाबाद में अंबा अपाॅर्टमेंट में रहने वाले संकेत चतुर्वेदी ने पुलिस में शिकायत की है कि 9 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे के आसपास वह अपने घर के नीचे बैठा हुआ था और तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर और बदमाश जैसे व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बदमाश वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद जब संकेत अपने घर के आगे टहलने के लिए निकला, तो एक दूसरे बदमाश ने उस पर हमला कर दिया और उसे जान से मारने की कोशिश की। बदमाश ने ईट से संकेत का मुंह कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन वह बच गया और काफी देर तक जमीन पर ही पड़ा रहा। काफी देर बाद संकेत को कुछ लोगों ने देखा, तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
   सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति संकेत पर बुरी तरीके से हमला करता है और संकेत के जमीन पर गिर जाने के बाद उसको लात और घूंसों से मारता है और साथ-साथ उसके हाथ में कोई नुकीली चीज भी दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में दिखाई दे रहे शख्स की तलाश कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks