भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राज्य महा अधिवेशन दो राज्यो में सितंबर माह में

*5 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एवं 20 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश के अमरकंटक में होगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राज्य महा अधिवेशन*।

वाराणसी कार्यालय-भारतीय मीडिया फाउंडेशन वाराणसी केंद्रीय मैनेजमेंट कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मीडिया सरकार एके बिंदुसार व राष्ट्रीय चेयरमैन एवं मीडिया नायक  श्री संजय कुमार मौर्य जी ने संयुक्त रूप से बताया कि सितंबर माह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं मध्य प्रदेश के सनातन धर्म के पवित्र पावन उद्गम स्थल अमरकंटक में राज्य महा अधिवेशन किया जाएगा उन्होंने बताया कि 5 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एवं 20 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश के अमरकंटक में  भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राज्य महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के राज्य महा अधिवेशन से मीडिया युग की स्थापना का बिगुल बजाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन महाधिवेशन के माध्यम से किया जाएगा इसके साथ साथ मध्यप्रदेश राज्य महाधिवेशन में भी मध्यप्रदेश के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन होगा।
श्री एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी के देखरेख में संपूर्ण सनातन राष्ट्र भारतवर्ष में विभिन्न प्रांतों का महा अधिवेशन का कार्यक्रम कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने राज्यों के महा अधिवेशन के आयोजन समिति के मुख्य प्रभारी होंगे।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण सनातन राष्ट्र भारत के भ्रमण के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम केसरी जी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया योद्धा, मीडिया रत्न, कलमकार रत्न, वरिष्ठ पत्रकार रत्न, वरिष्ठ संवाददाता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रत्न, वरिष्ठ संवाद सूत्र रत्न घोषित करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसी भी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल के साथ साथ किसी भी मीडिया संगठन से जुड़े हुए पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से उन सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार एवं सभी कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर विधि विधान पूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
जारी बयान में उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में लग जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks