एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर दावेदारी कर रहे 2 प्रत्याशियों मैं आपस में सहमति बन गई

एटा में महासचिव पद के दावेदार संजय उपाध्याय ने गिरीश शर्मा के पक्ष में लिया पर्चा वापस, महासचिव पद के प्रत्याशी गिरीश शर्मा की डगर अब हुई आसान, संजय उपाध्याय पूर्व में रह चुके है महासचिव, ब्राह्मण बंधुओं ने संजय उपाध्याय के निर्णय का किया स्वागत, वही संजय उपाध्याय ने अपने सजातीय मतदाताओं से गिरीश शर्मा को जिताने की अपील की है।

एटा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर दावेदारी कर रहे 2 प्रत्याशियों मैं आपस में सहमति बन गई है, सहमति के बाद दोनो महासचिव के ब्राह्मण प्रत्याशियों में से अब सिर्फ एक प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा, जबकि संजय उपाध्याय ने सबकी रजामंदी से अपना नाम वापस ले लिया है जिससे एटा बार एसोसिएशन के चुनाव में भूचाल आ गया है, अब देखना होगा कि महासचिव पद के प्रत्याशी गिरीश शर्मा ब्राह्मण मतों को समेटने में कितने सफल होते है।

दरअसल आपको अवगत करा दें बीते कल शुक्रवार की शाम शहर के विजय नगर कॉलोनी स्थित वीरेश शर्मा जी एडवोकेट के आवास पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने दोनों ब्राह्मण प्रत्याशियों को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई थी जिसमे शहर के तमाम सजातीय बुजुर्ग और युवा अधिवक्ताओं ने बैठक में भाग लिया और बैठक में तय हुआ कि ब्राह्मण 2 उम्मीदवारों में से यदि एक उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा तो जीतने के आसार अधिक होंगे इसको लेकर दोनों के नाम की पर्ची डाली गई, पर्ची में महासचिव पद के प्रत्याशी गिरीश चंद्र शर्मा का नाम निकला वैसे ही पूर्व महासचिव संजय उपाध्याय ने नामांकन से अपना नाम वापस ले लिया है जिसको लेकर एटा का ब्राह्मण समाज एटा बार के पूर्व महासचिव संजय उपाध्याय का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके इस समाज हित के निर्णय को अच्छा बयाया, वही संजय उपाध्याय ने बार के महासचिव पद के प्रत्याशी गिरीश शर्मा को तन मन धन से चुनाव लड़ाने की बात कही है और अपने सजातीय मतदाताओं से गिरीश शर्मा को जिताने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks