दिल:प्रेमिका के घर रात में पहुंचा प्रेमी,मांगा खर्च किए रुपये और गिफ्ट,जमकर हुआ हंगामा

टूटा इश्क में दिल:प्रेमिका के घर रात में पहुंचा प्रेमी,मांगा खर्च किए रुपये और गिफ्ट,जमकर हुआ हंगामा

बरेली।झुमका गिरने वाले बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब गजब मामला सामने आया है।यहां बेवफाई से नाराज प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया।प्रेमी ने जमकर हंगामा किया और प्रेमिका पर खर्च किए रुपयों का हिसाब मांगने लगा।प्रेमिका ने उससे कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद उसने खूब शराब पी।नशे में बेहोश हो गया।परिजनों ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है।युवक का उपचार चल रहा है।अब उसकी हालत में अब सुधार है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना मोहल्ले का रहने वाला 28 वर्षीय विकास मौर्य को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताते हैं कि विकास मौर्य का तीन साल से मोहल्ले की ही रहने वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था।विकास अपनी कमाई का सारा पैसा प्रेमिका के ऊपर खर्च करता था। विकास के घरवालों को यह पता लगा तो उन्होंने उसे प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए नोएडा भेज दिया। वहां रहकर भी विकास मोबाइल पर प्रेमिका के संपर्क में रहा।

गुरुवार को विकास नोएडा से बरेली लौटा तो उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका अब किसी और से प्यार करने लगी है।रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर गुस्से में भरे विकास ने प्रेमिका से कहा कि वह अब तक खर्च किए रूपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। तब प्रेमिका ने कुछ ऐसा कहा कि विकास ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया।विकास की मां यह देखकर घबरा गई और पुलिस को बुला लिया।

कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विकास की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की प्रेमिका ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास को जहरीला पदार्थ दे दिया है। अगर पता नहीं चलता तो विकास की मौत भी हो सकती थी। हालांकि विकास को होश आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks