
ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक अयोध्या में शनिवार 15जुलाई को अयोध्या में होगी । यह जानकारी संगठन मंत्री नरेश सक्सेना ने देते हुए बताया है कि अयोध्या में होने वाली बैठक में संगठन को लेकर गत बैठक के एजेंडा पर विचार होगा ।बैठक के बाद आगामी दिवस 16जुलाई को पूर्वांचल का पत्रकार सम्मेलन भी आयोजित किया गया है । जिसके आयोजक देव बक्स वर्मा एडवोकेट ने कहा है कि सम्मेलन में प्रदेश के मंडल और जिलाध्यक्ष भी आयेंगे । बैठक और सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार और राष्ट्रीय संयोजक व प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गुप्ता भी आ रहे हैं । सम्मेलन में मुख्य अथिति न्याय मूर्ति दिनेश सिंह होंगे।और वेंकटेश्वर लू सचिव परिवहन विभाग विशिष्ट अथित होंगे ।इस समय ग्राम्य गौरव पत्रिका का भी लोकार्पण होगा ।सम्मेलन में लोक चेतना जागरण में हमारी भूमिका पर संगोष्ठी भी होगी ।
आगरा से संतकुमार भारद्वाज जिला प्रतिनिधि के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे । वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नरेश सक्सेना के अलावा शंकर देव तिवारी भी भाग लेंगे।मथुरा से कार्यकारिणी सदस्य कोशी कलां से पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल भी शिरकत करेंगे।