जिलाधिकारी की जनता से अपील लॉक डाउन का पालन करे,रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*#Etah…. *हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगने वाला लॉक डाउन आज रात 10:00 बजे से हो जाएगा प्रभावी* *◾जिलाधिकारी की जनता से अपील लॉक डाउन का पालन करें* कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगने वाला लॉक डाउन आज रात 10:00 बजे से प्रभावी हो जाएगा।शनिवार और रविवार पूरी तरह से बंद रहने के बाद सोमवार सुबह 5:00 बजे से सामान्य स्थिति होगी।लॉक डाउन की अवधि में 2 दिनों में सिर्फ सुबह 6:00 से 11:00 बजे के बीच दूध,फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होगी।मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल पहले की तरह ही खुले रहेंगे।आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी आवागमन की छूट ड्यूटी के समय होगी। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वह लॉक डाउन का पालन करें। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने लोगों से कहा है कि वे बेवजह सड़कों पर न घूमें।घूमने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा के मुताबिक शासन की गाइड लाइन के अनुसार लोकल ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। एक शहर से दूसरे शहर रोडवेज बस या ट्रेन से जाने के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks