
गोमांस ले जाते गोतस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग
एटा,
जैथरा, । गो-तस्करों के मुठभेड़ के बाद भी बेखौफ तस्कर संदिग्ध गो-मांस लेकर जा रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन गोतस्करों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। कुछ दूर जाकर कार छोड़कर भाग गए। कार से कई किलो मांस बरामद हुआ है। मामले में दो तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को तस्कर कार में मांस लेकर जा रहे थे। तस्कर अलीगंज की ओर से आ रहे थे इसी दौरान जैथरा के गांव धरौली पर पहुंचे। वहां पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को देख कार में बैठे तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस बच गई। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। तस्कर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। कार से लगभग 60 किलो गोमांस बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि हाल में गो-तस्करों से कई बार पुलिस की मुठभेड़ हुई है जिसमें तस्करों को गोली भी लगी है इतना ही नहीं कई तस्करों को भी पकड़ा। उसके बाद भी बेखौफ होकर गोमांस की तस्करी कर रहे हैं।