टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया

सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा।*

            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा आज दिनांक 13/7/2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

*वादी* श्रीमती मनोरमा पुत्री श्री राम लखन हाल निवासी किशनपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
*प्रतिवादी* अरविंद पुत्र गयादीन निवासी किशनपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
          आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर सीमा मल्होत्रा, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथिलेश, गौरी, पूजा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks