बार चुनावः अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शिकरवार और डोरीलाल वर्मा आमने सामने

बार चुनावः अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शिकरवार और डोरीलाल वर्मा आमने सामने
महासचिव पर अमित जौहरी, संजय उपाध्याय, गिरीश चंद्र शर्मा व अवधेश बघेल राकेश यादव की दावेदारी
एटाः कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नामांकन के पहले ही दिन अध्यक्ष पद पर कई बार से प्रत्याशी रहे अशोक कुमार शिकरवार और डोरी लाल वर्मा ने अपनी दावेदारी कर दी। अपने समर्थकों के साथ पहुंचे दोनों प्रत्याशियों ने इस चुनावी समर का शंखनाद कर दिया। महासचिव पर चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के चलते पूर्व से ही हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। जो अपने अपने प्रत्याशियों के नामांकन के लिए माहौल बनाने में जुटे रहें। प्रस्तावकों व अनुमोदकों के साथ बार सभागार में चुनाव कमेटी के सामने अध्यक्ष पद पर अपने अपने नामांकन के अशोक कुमार शिकरवार और डोरीलाल वर्मा आमने सामने आ गए। महासचिव पद पर अमित जौहरी, संजय उपाध्याय, गिरीश चंद्र शर्मा व अवघेश बघेल ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी पर पक्की मुहर लगा दी। इस दौरान नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के चैंबरों पर मिठाइयां बांटने का दौर चलता रहा।

इन पदों पर भी हुई दावेदारी

मुख्य चुनाव अधिकारी चोब सिंह बघेल ने बताया कि शाम 4 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु उदयदाज सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष पद हेतु प्रवेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नीतेश उपाध्याय, सुमित शाक्य, रमेश चंद्र राजपूत के आवेदन आए। वहीं संयुक्त सचिव हेतु अविनाश कुमार, जगन वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अनार सिंह राजपूत, शैलेंद्र प्रताप सिंह व अमित शर्मा ने नामांकन किया तथा वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल हेतु लोकेंद्रपाल सिंह व कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल हेतु अनुभव वार्ष्णेय, शाहिव अली, अनूप कुमार पांडेय व हरेंद्र सिंह बघेल के नामांकन आए।

36 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
ः—-
बार चुनाव में नामांकन के पहले दिन 36 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें 22 नामांकन पत्रों के माध्यम से प्रत्याशियों ने अपने आवेदन किए।

आज भी होगा नामांकन

सहायक चुनाव अधिकारी नारायण जी पांडेय, अवघेश कुमार शाक्य, द्विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि गुुरुवार को भी नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

यह रहे उपस्थित

बार में चली नामांकन प्रक्रिया में एल्डर कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा, बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय, महासचिव रोहित पुंढीर समेत बार पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks