#Etah….
एटा।चोरों ने सपा नेता समेत चार के घरों से किया लाखों का सामान साफ
मिरहची क्षेत्र के गांव यादगारपुर में चोरों का तांडब
◾एक के बाद एक चार घरों में घुसकर लाखों की नकदी, जेवरात चोरी कर ले गये
◾मिरहची पुलिस के अलावा सीओ सदर भी पहुंचे गॉव में
◾पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने एसएसपी से मिलकर जल्द घटना के खुलासे की मांग की
◾सबसे पहले चोरों ने विष्णुपाल पुत्र अनोखे लाल के घर को निशाना बनाकर घर से एक लाख रुपये चोरी किए
◾इसके बाद चोरों ने राजेश पुत्र शांतिस्वरूप के घर पर धावा बोल पीड़ित के घर से 14 तोला सोना, बीस हजार की नकदी, अन्य सामान चोरी कर ले गए
◾इसके बाद चोरों ने सपा नेता गिरीश यादव पुत्र चंदन सिंह के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने की अंगूठी, दो हीरे की अंगूठी, तीन सोने की जंजीर, तीन हार छोटे, तीन हार लोंग, चूड़ी बारह सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 36 कारतूस 315 बोर, 32 कारतूस 32 बोर रिवाल्वर, दो मैगजीन राइफल, एक रायफल चोरी कर ले गए
◾हालांकि गांव से एक किमी दूर रायफल बाद में बरामद हो गई
◾इसके बाद चोरों ने गांव के ही लक्ष्मीनारायण पुत्र रामस्वरूप के यहां से बाइक चोरी की जोकि गांव सुपैती के पास बरामद हो गई
◾घटना स्थल पर सीओ सदर इरफान नासीर खान, थाना मिरहची एसएचओ सीताराम सरोज, एसआई हरीभान सिंह, डॉग स्क्वाइड, फॉरेसिंक टीम, बीटीएस की टीम मौके पर पहुंचकर चोरी की घटनाओं का मुआयना किया
