विधायक के गांव में आकाशीय बिजली गिरी

विधायक के गांव में आकाशीय बिजली गिरी

टीवी, पंखा, कूलर आदि समान जल कर स्वाहा, बाल बाल बचा परिवार

एटा । बिगत देर रात हुई बारिश के दौरान मारहरा क्षेत्र के एक गाँव में एक मकान पर गिरी आकाशीय बिजली से न सिर्फ परिजन बाल बाल बचे बल्कि घर के टीवी पंखा कूलर आदि समान जलकर स्वाहा हो गया, यही नही मकान की दीवारों में तक दरारे पड़ गयी ।
   कुदरती कहर का शिकार मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी के गाँव अंबरपुर चौबायक निवासी अजय पुत्र ठाकुरदास का परिवार तब हुआ जब गुरुवार एवं शुक्रबार की रात सम्पूर्ण परिवार घर में सो रहा था कि तभी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली मकान के एक हिस्से में अचानक भीषण धमाके और तेज चमक के साथ गिर पड़ी । अजय के अनुसार बिजली गिरने से मकान की दीवारें चटक गयी कमरे में रखी टीवी और चलते कूलर पंखा जल कर खाक हो गये कमरे में सोते पत्नी बच्चे अजय स्वयं  चपेट में आने से बाल बाल बचे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks