वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश किए गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश किए गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पटियाली,। थाना पटियाली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद इन वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की आधा दर्जन बाइकें बरामद की हैं। चोरों ने कस्बा के तहसील परिसर समेत अन्य स्थानों से बाइक चुराना स्वीकार किया है।
पटियाली इंस्पेक्टर अमरेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने पटियाली कस्बा के नरदौली चौराहे से रात्रि गश्त के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद बाइक चोरों ने जंगल से एक खंडहर में खड़ी चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद कराई हैं। पुलिस गिरफ्त में आए वाहन चोरों ने अपना नाम करन पुत्र नगेंद्र ठाकुर निवासी खलौरा, सत्यम पुत्र चंद्रभान उर्फ पंडे निवासी नगला अब्दाल थाना सिकंदरपुर वैश्य बताया है। जबकि इस कार्य में शामिल अपने साथी आशीष उर्फ टोंटा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी खलोरा की भी पुलिस को जानकारी दी। इसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पटियाली कस्बा के धुमरी रोड स्थित एक बाग से एसआई चंद्रेश गौतम ने तीसरे आरोपी आशीष उर्फ टौंटा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks