घर में सो रही किशोरी को ले जाकर गैंगरेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*घर में सो रही किशोरी को ले जाकर गैंगरेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । दो लोग सोते समय किशोरी को घर से ले गए। उसके साथ गैंगरेप किया गया। छोटी बेटी के बताने पर मां ने तलाश किया तो किशोरी का पता नहीं चला। सुबह बेटी खुद घर पहुंची। उसकी आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने दो लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना बागवाला के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर पत्नी, दो बेटी व बेटा रहते हैं। बुधवार रात को बड़ी नाबालिग बेटी घर पर सो रही थी। इसके साथ छोटी बेटी भी सो रही थी। दूसरी चारपाई पर पत्नी और बेटा सो रहे थे। रात में छोटी बेटी की आंख खुली तो उसने देखा कि बड़ी बेटी चारपाई पर नहीं थी। उसने मां को जगाया और घर में उसको देखा। इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी गई।

मां ने बेटी को तलाश किया। कहीं पर भी पता नहीं चल सका। सुबह चार बजे बेटी खुद घर पर पहुंची तो मां ने उससे पूछा। बेटी ने बताया कि नीतेश पुत्र भूरा, सुमंत पुत्र भगवान सिंह उर्फ भोला निवासी नगला सत्यराम बागवाला अपने साथ ले गए थे और दोनों ने दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह पत्नी ने फोन कर पति को जानकारी दी। इसके बाद वह लौटे। बेटी को लेकर थाना बागवाला पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएचओ नरेश सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

किशोरी को घर से ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है।
विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks