प्रक्ष सिंह जादौन ने राष्ट्रीय खेल के लिए किया क्वालीफाई

प्रक्ष सिंह जादौन ने राष्ट्रीय खेल के लिए किया क्वालीफाई।
कासगंज,भारत सरकार के तत्वावधान में नवम्बर में आयोजित होने वाले ३७ खेलों में स्कवा मार्शल आर्ट को भी शामिल किया गया है जिसके लिए राष्ट्रीय स्कवा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता २०२३में कासगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उ.प्र. राज्य टीम की ओर से ८० किलोग्राम वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए कांस्य पदक जीता।यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के गुरु कुल में २३से २६जून २०२३ को आयोजित की गई।
के ए स्नातकोत्तर महाविद्यालय कासगंज के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि स्कवा मार्शल आर्ट एक मात्र भारतीय मार्शल आर्ट है जिसके नियमों का सूत्रीकरण एवं संरुपण भारतीयों द्वारा ही तैयार किया गया है , खेल में जो भी शब्दावली प्रयोग की जाती है वह संस्कृत भाषा में है , उन्होंने बताया कि गत माह प्रक्ष सिंह जादौन ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय ब्लैक बैल्ट एवं राष्ट्रीय निर्णायक शिविर में भाग लिया था एवं दोनों ही शिविर में अपनी प्रतियोगिता पास कर ब्लैक बैल्ट एवं राष्ट्रीय निर्णायक बने।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks