नौकायान बाजरा नमो गंगा का उद्घाटन एडीएम एफआर संजय कुमार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया

पड़ाव स्थित भव्य नौकायान बाजरा नमो गंगा का उद्घाटन एडीएम एफआर संजय कुमार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

आज वाराणसी के पड़ाव स्थित नमो घाट पर नाविक धीरज साहनी धीरज के भव्य नौका बाजरा नमो गंगा का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम एफ आर संजय कुमार व नगर निगम के हेड राजेश अग्रवाल के कर कमलों से किया गया
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार व राजेश अग्रवाल ने सामूहिक रुप से बाजरा के मालिक धीरज साहनी को शुभकामना दी, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा अनुसार कार्य करने की बात कही
उक्त मौके पर “नमो गंगा” के संरक्षक धीरज साहनी ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया तथा ज्यादा से ज्यादा सुविधा देकर ग्राहकों को संतुष्ट करने की बात कही वर्तमान में प्रशासन द्वारा किराया तय करने के संदर्भ में आगे चलकर सब ठीक हो जाने की बात कही।
उक्त बाजरे के उद्घाटन समारोह में माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी शंभू माझी तन्ना माझी गोविंद साहनी धीरज बाबू मांझी सरजू माझी प्रदीप साहनी धर्मेंद्र साहनी दीपू साहनी दुर्गा माझी दौलत साहनी अभिषेक साहनी संजय साहनी कल्लू पंकज साहनी दीपक विश्वकर्मा अनुपम राय नारायण साहनी सागर साहनी राजा साहनी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks