*इस वक्त की बड़ी खबर*
➡️ *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन में छूट ना देने का बड़ा फैसला लिया है*
———————————————-
लखनऊ(दजप्र)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन में छूट ना देने का बड़ा फैसला लिया है रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दूसरे चरण का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है सीएम योगी ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन में दी जाने वाली रियायत पर भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए हैं अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया है कि जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के 10 से अधिक केस हैं,उन जिलों को 20 अप्रैल से मिलने वाली रियायत में शामिल ना किया जाए
इसके अलावा किस उद्योग को चलाना है? हॉटस्पॉट का कैसे परिक्षण होगा? हॉटस्पॉट के बफर जोन को कैसे चिन्हित किया जाएगा? इसकी ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश सीएम योगी ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश कोरोना कोविड फंड में आर्थिक सहायता देने वालों को बधाई दी है, साथ ही कोविड केयर फंड में सहयोग करने की अपील भी की हे उन्होंने बताया कि इस फंड में अब तक 204 करोड़ से अधिक की धनराशि एकत्र हो गई है
➡️ *उत्तर प्रदेश में अबतक 959 केस, कोरोना से 17 की मौत*
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 959 केस सामने आए हैं इलाज के बाद 959 में से 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है प्रदेश के 49 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं उन्होंने बताया कि कोरोना से अब तक प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन में 1050 लोग, जबकि 10,234 लोगों को मेडिकल क्वारंटाइन में रखा गया है
➡️ *एसपी के आदेश से शहर के मुख्य मार्ग किए गए बंद अनावश्यक घूमने वालों का काटा जा रहा चालान*
———————————————-
सीतापुर(दज)जनपद में लाकडाऊन उल्लघंन को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सख्त पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार के द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को आदेश दे दिए गए हैं कि लॉकडाउन का पालन करें जिसके पश्चात तानसेन गंज चौकी इंचार्ज ने लालबाग चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जिसके अंतरगत जो व्यक्ति अनावश्यक कारणों के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं उनका चालान काटा जा रहा है एसपी ऑफिस से होकर एचकेपी जाने वाला मार्ग जो लोहार बाग की तरफ जाता है उसे भी अवरुद्ध किया गया है वही एनसीसी ऑफिस से आशीष मिश्रा के पास ग्रास फार्म पर जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया है वही आरएमपी जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध है लालबाग चौराहे से सब्जी मंडी जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया है वही प्रेम नगर जाने वाला मार्ग भी बंद किया गया है घंटाघर चौराहे से रंपा टॉकीज वाला मार्ग भी बंद किया गया है वही नैपालापुर चौराहा से भी शहर के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है बहुगुणा चौराहे के पास से डाकघर वाला मार्ग भी बंद किया गया है कजियारा मन्नी चौराहा कोर्ट चुंगी चौकी काशीराम कॉलोनी का भी मार्ग अवरुद्ध है वही महिला थाना इंचार्ज रेणु सिंह के द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे से ही जीआईसी चौराहे पर आने जाने वालों को रोका जा रहा है और जीआईसी से सिविल लाइन जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से जनपद में सख्त हो गया है और लॉकडाउन का पालन करने के लिए सभी जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वह घर से बाहर ना निकले घर में ही रहे जिससे कोरोना महामारी से मुक्ति मिल सके। समस्त सीतापुर की जनता प्रशासन व पुलिस व स्वास्थ विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण सहयोग कर सत प्रतिशत कोरोना की महामारी से लड़ने में भागीदार बने।
➡️उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को कल यानी 20 अप्रैल से मिलेगी कई कामो की छूट l
10 कोरोना संक्रमित वाले जनपदों को नही मिलेगी 20 अप्रैल से कोई छूट l
उत्तर प्रदेश के 19 जिलो को लॉक डाउन में कोई छूट नही l
उत्तर प्रदेश के 56 जिलों को कल से कई कामो मे मिलेगी बड़ी छूट l
जिलो मे राहत के दौरान कई नियमो का करना पड़ेगा पालन l
जनपद के जिलाधिकारी तय करेंगे कि किन किन क्षेत्रों में दी जाए राहत l
कोरोना बचाव के सभी उपायों का करना पड़ेगा पालन l
➡️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर दिया निर्देश!!!
लाॅक डाउन के दौरान गतिविधियों में छूट के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लें!!
19 ऐसे संवेदनशील जनपदों जिनमें 10 या उससे अधिक के कोरोना पाॅजिटिव केसेज पाए गए हैं सतर्कता के आधार पर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारी को
➡️लॉकडाउन के पालन के लिए सेना बुलाने की मांग। SC में दाखिल याचिका में कहा गया है-
लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे। कई जगह डॉक्टरों और पुलिस पर हमला हुआ
➡️मुंबई, सूरत समेत कई शहरों में घर लौटने की मांग के साथ हज़ारों लोग जमा हो गए। ऐसी घटनाओं की CBI या NIA से जांच भी हो
➡️ *उरी में शहीद हुआ अमेठी का लाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक*
अमेठी।जिले का एक सैनिक जम्मू कश्मीर के उरी में हुए हादसे में शहीद हो गया है हादसे में बेटे की मौत की खबर से परिवार के साथ गांव में भी कोहराम मजा हुआ है वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ने भी सैनिक की शहादत पर गहरा शोक जताया है।
जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव गूंगेमऊ निवासी उत्तम सिंह महर रेजीमेंट में सिपाही के पद तैनात था शनिवार की रात जम्मू कश्मीर के उरी में ड्यूटी के दौरान बर्फबारी के चलते हुए भूस्खलन में दबकर सिपाही की मौत हो गई। खबर गांव पहुंची तो परिवार वालों के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई मृतक सिपाही के दो पुत्र हैं। एक की उम्र दस व एक की छह वर्ष बताई जा रही है केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति इरानी ने ट्वीट कर सैनिक को अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले गूंगेमऊ के जवान उत्तम सिंह की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि दुख की इस घड़ी में हम सभी शहीद के परिजनों के साथ हैं। गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य राकेश विक्रम सिंह, संजय सिंह सीटेड व मान सिंह राठौर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि शहीद का शव देर रात तक गांव पहुंचेगा।
➡️प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 403 मामलों को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है, जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा: ACS, गृह व सूचना।
➡️ *उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद मे देवबंद दारुल उलूम की जानिब से मुसलमानो के लिए रमज़ान के रोज़ों तरावीह की नमाज़ जुमे की नमाज़ के बारे में तफसील से फतवा जारी किया गया है* फ़तवा विभाग के मुताबिक़ तमाम मुसलमान बक़ायदगी से रोज़ों का एहतमाम करेंगे,जिन मस्जिदों में 5 लोगों को नमाज़ की इजाज़त है वहां पर कानून का पालन करते हुवे नमाज़ और तरावीह अदा की जाएगी और बाक़ी लोग रमज़ान के दरमियान अपने घरों में रहकर ही नमाज़ और तरावीह अदा करेंगे,लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा,ईद की नमाज़ के लिए बाद में मुनासिब वक़्त पर ऐलान करने की बात कही गई है