काशी में तापमान में भारी गिरावट,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

काशी में तापमान में भारी गिरावट,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिली है।काशी में मॉनसून की एंट्री हो गई है।मॉनसून की एंट्री से तापमान में भारी गिरावट हुई है।आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है,जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।बरहाल उमस भरी गर्मी अभी भी लोगों को थोड़ा-थोड़ा परेशान कर रही है।

भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 27 जून को बादलों की आवाजाही के बीच बारिश के छींटे पड़ सकती हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक मौसम का हाल यूं ही बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होगी।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है।ऐसे में अब लगातार बारिश के आसार बने हुए है।उम्मीद है कि वाराणसी और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश भी होगी।

बता दें कि सोमवार को बनारस में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।पिछले दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में लगभग 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।वहीं न्यूनतम तापमान भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है।बरहाल काशी के लोगों को सोमवार को उमस भरी गर्मी का सितम झेलना पड़ा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks