दिल्ली व मुंबई की महंगी बाईपास सर्जरी काशी के सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल में उपलब्ध बाईपास सर्जरी से बची मरीज की जान।

वाराणसी। कैण्ट रोडवेज स्थित काशी के प्रथम कारपोरेट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के सभागार में मंगलवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल ने अपनी सेवाओं के विस्तार में एक नया आयाम जोड़ते हुए सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रथम बाईपास सर्जरी के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर विस्तार से जानकारी दी। यह बाईपास सर्जरी सी टी वी एस डिपार्टमेंट के एच ओ डी डॉ. मोहित सक्सेना व उनकी टीम के द्वारा किया गया। डॉ. मोहित सक्सेना द्वारा मरीज की स्थिति व सर्जरी के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होनें बताया कि 41 वर्षीय मरीज को लगभग 6 माह पूर्व दिल का दौरा पड़ा जिसके उपरान्त एन्जियोग्राफी कराने पर तीनों धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। मरीज की स्थिति लगातार नाजुक होती जा रही थी और बार-बार सीने में दर्द व सांस फूलने की शिकायत बढ़ती गई। मरीज की स्थिति भी लगातार नाजुक होती जा रही थी। कई मरीजों के माध्यम से डॉ. मोहित सक्सेना व सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल के बारे में जानकारी मिली। सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल की सेवाओं के बारे में पूर्ण जानकारी लेने के बाद मरीज के परिजनों द्वारा दिल्ली मुम्बई न ले जाकर यहीं पर बाईपास सर्जरी कराने का फैसला किया गया। पांच दिन पहले उपरोक्त मरीज का डॉ. मोहित सक्सेना व उनकी टीम के द्वारा बाईपास सर्जरी की गई व आज मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा रहा है मरीज की सभी रिपोर्टस नार्मल हैं एवं वह पूर्णतः स्वस्थ है। जैसा कि विदित हो कि कैण्ट रोडवेज स्थित सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल पूर्वांचल का प्रथम कार्पोरेट सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल है जहाँ पर दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों की महंगी चिकित्सा सुवधायें रियायती मूल्य पर उपलब्ध है।
सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रबल घोष मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शुचिन बजाज व रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार के द्वारा संदेश दिया गया कि कार्डियक केयर हृदय रोग के क्षेत्र में सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल पूर्वांचल की जनता के लिये वरदान साबित होगा व गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिये बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। इन सेवाओं में हृदय रोग न्यूरो सर्जरी कैंसर सर्जरी घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण गैस्ट्रो एवं लीवर डिपार्टमेंट आदि विभागों की सुविधायें उपलब्ध है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. मोहित सक्सेना व उनकी टीम के अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र वर्मा प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. अशोक कुमार राय चीफ सेल्स आफिसर सुमित सैनी यूनिट हेड राजीव रंजन व सीनियर मार्केटिंग मैनेजर संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।