शोकाकुल परिवार के बीच पहुंच सपा सांसद डिंपल यादव ने जताया दुख

मैनपुरी
- सपा सांसद डिंपल यादव आज जनपद के थाना किशनी के ग्राम गोकुलपुर पहुंची जहां सपा सांसद डिंपल यादव आज मृतक परिवार से मिलीं और मृतक परिवार के बीच बैठ गहरी शोक संवेदना जताई है उन्होंने घटना पर दुख जताया है और परिजनो को सांत्वना दी है मृतकों के पिता से बात करते समय सपा सांसद डिंपल यादव की आंखें आंसुओं से छलछला आई*
*सपा सांसद डिंपल यादव ने इसे हृदय विदारक एवं परिबार के लिए बेहद दुखद घटना बताया है इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव सहित तमाम नेता गणों ने मृतको के चित्र पर फूल मालाओं के साथ अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है-
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य एमएलसी मुकुल यादव पूर्व एमएलसी अरविंद यादव किशनी विधायक बृजेश कठेरिया आदि तमाम नेतागण साथ मौजूद दिखे*