
मुख्यमन्त्री जी पहली बार अपने मथुरा आफिस में बैठे…..
श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 24 जून को उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत वह भवन के दूसरे तल पर बने अपने शानदार कार्यालय में कुछ देर बैठे और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उनके कार्यालय के बगल में ही अति आधुनिक सभागार बनाया गया है, जिसमें परिषद की छठवीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के एक दर्जन अहम विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों ने भाग लिया। लोकभवन लखनऊ से बाहर मुख्यमंत्री जी का शायद यह पहला कार्यालय है, जो मथुरा में है।