
एटा– थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नयागाँव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं0– 58/23 धारा 376डी, 504, 506 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्तों आलोक व इन्द्रेश पुत्रगण दफेदार निवासीगण परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा को बिथरा भट्टा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
- आलोक व इन्द्रेश पुत्र दफेदार निवासीगण परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा
- इन्द्रेश पुत्र दफेदार निवासीगण परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव
- उ0नि0 श्री जयशंकर पाण्डेय
- का0 गौरव कुमार
- कां0 आकाश बंसल
- कां0 मनोज कुमार।