
एटा– थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, आत्महत्या के लिए उकसाने की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नयागाँव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं0– 64/23 धारा 306 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अशीष उर्फ कल्लू पुत्र देवेन्द्र निवासी छोटी भारौली थाना भारौली जनपद भिण्ड (मध्यप्रदेश) को नौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
- अशीष उर्फ कल्लू पुत्र देवेन्द्र निवासी छोटी भारौली थाना भारौली जनपद भिण्ड (मध्यप्रदेश)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- उ0नि0 श्री ललित कुमार
- का0 मधुसूदन