उपायुक्त ने बाबा मंदिर,क्यू कॉम्प्लेक्स,संस्कार मंडप,उमा भवन में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
चौबीसों घंटे एक्टिव रहने वाले उपायुक्त का नाम मंजूनाथ भजंत्री

देवघर-राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम व सुलभ जलार्पण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान बाबा मंदिर प्रांगण के साथ क्यू कॉम्पलेक्स, उमा भवन, संस्कार मंडप, फुट ओवर ब्रिज के अलावा बाबा मंदिर आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर आसपास के क्षेत्रों के अलावा क्यू कॉम्पलेक्स, उमा भवन, संस्कार मंडप, फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता व कार्यों की बारीकियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जा रहे कार्यों जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, स्नानगृह,स्वास्थ्य शिविर और बेरिकेड के कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया।बताते चलें कि जिला के उपायूक्त मंजुनाथ भजंत्री चौबीसों घण्टे एक्टिव रहनें वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद,नगर आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री दीपांकर चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार,मंदिर प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त, सिटी मैनेजर श्री प्रकाश, श्री सुधांशु शेखर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व एनआरपी,भवन प्रमंडल,ऊर्जा विभाग,कार्यपालक अभियंता,मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।