महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन का हुआ देवघर आगमन

देवघर-महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन का देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के ठाढीयारा पंचायत में आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल महोदय मोहनपुर प्रखंड के ठाढीयारा पंचायत पहुँचे ,जहां उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट,उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद,अनुमंडल पदाधिकारी श्री दीपांकर चौधरी,प्रशिक्षु आईएएस श्री अनिमेष रंजन के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को मोहनपुर प्रखंड के ठाढीयारा पंचायत भवन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।