दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण करें, उन्हें संतुष्ट भी करें,

*दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण करें, उन्हें संतुष्ट भी करें, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस हुआ। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित थाना मिरहची पर थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना।

डीएम ने निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। जिन प्रकरणों में दोनों पक्षों को बुलाये जाने की आवश्यकता है। उनमें दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण करें। उन्हें संतुष्ट भी करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लगातार जनशिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग फरियादी के फोन पर कॉल करके की जा रही है। निस्तारण की स्थिति के संबंध में फीडबैक लेकर संदर्भ को श्रेणीकरण किया जा रहा है। इसलिए थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराएं। थाना मिरहची में लेखपालों की उपस्थिति कम पाए जाने, लेखपाल भुवनेश्वर, श्याम सिंह, रमन यादव के अनुपस्थित पाए गये। जिस पर डीएम ने हिदायत दी आगामी थाना दिवस में सभी लेखपाल अपने रोस्टर के अनुसार आवंटित थाने में उपस्थित हों। इस दौरान एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, अधिशासी अभियंता विद्युत एपी सिंह, कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल, फरियादी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks