स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पन्द्रहवां दिन

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग पन्द्रहवां दिन

रोहित सेठ अशोक सिंहनऔर रिषिता केशरी ,रितम्भरा और , गौरव गुप्ता तथा अंजलि केशरी और प्रियान्शू यादव की जोड़ियां मिश्रित युगल स्पर्द्धा के अगले चक्र में

महिला एवम पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले कल से
वाराणसी,25 जून। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत आज खेले गये मिश्रित युगल स्पर्धा के लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे =
अशोक सिंह और रिषिता केशरी की जोड़ी ने संघर्षपूर्ण मुकबले.में मन्तसा ईकबाल और श्रीप्रसाद सोनी की जोड़ी को 23=15, 7=15 और 17=15 से हराया तो वहीं रितम्भरा और गौरव गुप्ता की जोड़ी ने दीपाली यादव और वैभव नारायणसिंह की युवा जोड़ी को 25=15 ,25= 5 से, अंजलि केशरी और प्रियान्शू यादव के युगल ने कामना गुप्ता और अभिषेक विश्वकर्मा की अनुभवी जोड़ी को 21=20,25=10 से पराजित पूरे अंक अर्जित किया
आयोजन समिति के अनुसार महिला एवम पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले कल से प्रारंभ कर दिये जांयेंगे
मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और सहायक निर्णायक रवि आर्य के नेतृत्व में निर्णायक, कृष्ण दयाल यादव, नूरैन खान और आर्या यादव ने किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks