
एटा,समाज के वंचित कमजोर लोगों तक न्याय पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद एटा इकाई एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के मात्र संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुभाष शर्मा एडवोकेट द्वारा की गई व संचालन नितिन चंद्रेश शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य अवधेश गुप्ता एडवोकेट उपस्थित रठकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष शर्मा एडवोकेट ने कहा कि जब तक समाज के कमजोर असहाय लोगों तक निष्पक्ष रुप से न्याय नहीं पहुंचता है तब तक अधिवक्ता परिषद के गठन के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकेगी। बैठक को पंकज उपाध्याय एडवोकेट डी पी एस चौहान एडवोकेट, नारायण भास्कर उपाध्याय एडवोकेट आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर न्याय केंद्रों की स्थापना किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक मैं सर्व श्री ओजस मिश्रा एडवोकेट, उदय राज सोलंकी एंड,प्रदीप कांत त्रिपाठी डीजीसी सिविल, रेशपाल सिंह राठौर डी जी सी क्रिमिनल, सचिन गोयल एडवोकेट गजब किशन माथुर एडवोकेट देवेश पाठक एडवोकेट देवेंद्र लोधी एडवोकेट, विजय वर्मा एडवोकेट, अनुपम चतुर्वेदी एडवोकेट, सुरेन्द्र वर्मा एडवोकेट आदि सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।