प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ

प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ *अलीगढ़, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली , चित्रकूट, इटावा , फतेहपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, मीरजापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, और श्रावस्ती* के आसपास के जिले में चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली और एनसीआर में आधी रात से मजेदार बारिश हो रही है. लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरीके से बदल कर रख दिया है. यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है.वहीं राजधानी लखनऊ में भी मानसून बारिश ने एंट्री मार ली है. विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.बाराबंकी, उन्नाव समेत अन्य जिलों में तेज बारिश हुई. यूपी में भारी बारिश को लेकर 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज,मिर्जापुर,सोनभद्र,सुल्तानपुर में रेड अलर्ट है. बस्ती,अमेठी, अंबेडकरनगर,जौनपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks