1011 परिवारों का बच्चों के टीकाकरण से इंकार

1011 परिवारों का बच्चों के टीकाकरण से इंकार

एटा, । शून्य से 23 माह तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। जनपद में टीकाकरण कराने से 1011 परिवार लगातार विरोध कर रहे हैं, जिनको मनाने का कार्य यूनिसेफ डीएमसी आलोक वर्मा प्रधान, कोटेदार, धर्मगुरुवाओं की मदद से कर रहे हैं।

यूनिसेफ डीएमसी ने बताया कि जनपद में 1011 परिवार नियमित टीकाकरण डोज बच्चों को लगवाने से इंकार कर रहे हैं, जिसमें ब्लॉक निधौलीकलां में 191, अवागढ़ में 97, अलीगंज में 182, जलेसर में 52, जैथरा में 196, एटा अर्बन में 36, सकीट में 172 और मारहरा के 48 परिवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 809 परिवारों को मई में समझा-बुझाकर टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें से 394 परिवारों को बार-बार टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, धर्मगुरुओं, कोटेदार, राशन डीलर, ग्राम प्रधान के सहयोग से यूनिसेफ ने किया। जिसके बाद यह पर परिवारों ने बच्चों का नियमित टीकाकरण की डोज लगवायी है। इनमें निधौलीकलां 49, अवागढ़ के 56, शीतलपुर के 24, अलीगंज के 51,जलेसर के 46, जलेसर के 57, एटा अर्बन के नौ, सकीट के 69, मारहरा के 33 परिवार के बच्चों का टीकाकरण कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks