प्रेमचंद जायसवाल

श्रावस्ती सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी
62वीं वाहिनी स.सी.ब.
के निर्देशानुसार उप कमांडेंट ने वाहिनी मुख्यालय भिनगा के जवान मेस का परीक्षण कर जवानों के साथ नाश्ता किया | इस दौरान मेस कमांडर को जवान मेस की साफ-सफाई एवं मेस मेनू के तहत जवानों को स्वादिष्ट एवं स्वस्थ्य भोजन देने के लिए एवं गर्मी में ठन्डे पानी एवं हवा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए | जवान मेस का सुन्दरीकरण हेतु मेस के सामने फूल/पौधे लगाने के लिए आदेश दिए गए |
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के चलते पूरे विश्व में मोटे अनाजों के प्रति जवानो और आम नागरिकों में जागरूकता पैदा की जा रही है। भारत सरकार इस दिशा में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों में मोटे अनाजों के प्रति जागरूकता पैदा हो और किसान मोटे अनाज की खेती की ओर आगे आएं। भारत में मोटे अनाज वह भूले बिसरे अनाज हैं, जिनको किसानों द्वारा भुला दिया गया था अब एक बार पुनः किसानों को अपने खेतों में मोटे अनाजों को उगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे मोटे अनाज खेत से लेकर आम आदमी की थाली मैं आ सकें।पंचानन महाजन सहायक कमान्डेंट (दंडपाल) के द्वारा जवान मेस का निरीक्षण किया गया और जवानो के साथ दोपहर का भोजन किया | इस दौरान उन्होंने मेस कमांडर को जवान मेस की साफ-सफाई ध्यान देने एवं मेस मेनू के अनुसार जवानों को स्वादिष्ट एवं स्वस्थ्य भोजन देने के लिए दिशा निर्देश दिए गए | जवानो को मेस में किसी भी प्रकार की कमी, परेशानी और मेस मीनू से सम्बंधित सुझाव के बारे में पूछा गया |