
भारत की ऐतिहासिक सनातन धर्म का पवित्र तीर्थ स्थल अमरकंटक में होगा भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश का राज्य महा अधिवेशन
महाधिवेशन में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का जोरदार किया जाएगा स्वागत एवं सम्मान–बालकृष्ण तिवारी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति भारतीय मीडिया फाउंडेशन।
नई दिल्ली–भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि अमरकंटक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश का राज्य महाधिवेशन करने का निर्णय लिया गया है जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है जल्द ही दिनांक एवं स्थान की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सितंबर माह में कार्यक्रम का होना सुनिश्चित है कार्यक्रम में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का जोरदार सम्मान समारोह भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ चैनल एवं विभिन्न मीडिया संगठनों प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े हुए विशिष्ट जनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश का दौरा करके पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ता को एक मंच पर संगठित करने का अभियान चला जाएगा।
उन्होंने सभी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों से अभी से महाधिवेशन की सफलता के लिए जगह-जगह मीटिंग करना लोगों से संपर्क करना और लोगों से सहयोग प्रदान करना आदि कार्यक्रम को चलाने का आवाहन किया है।
उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देना है।