लाकडाउन के 26 में दिन एटा में फूटा कोरोना बम

लाकडाउन के 26 में दिन एटा में फूटा कोरोना बम

एक साथ 3 रोगियों में मिला कोरोनावायरस पॉजिटिव

तीनों का संबंध आगरा के पारस अस्पताल से

एटा, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले में लॉकडाउन के 26वें दिन एक साथ 3 कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने से हड़कंप मच गया है। तीनों मामले आगरा के पारस अस्पताल से संबंधित हैं। तीनों ही एटा के सीएस हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन स्थिति में है।

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि मारहरा क्षेत्र के ओरनी गांव की 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी चंद्रपाल तथा जलेसर के गणेशपुर गांव के 20 वर्षीय विक्रम पुत्र देवेंद्र तथा 36 वर्षीय नीरज पाल पुत्र महावीर कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं । यह तीनों ही आगरा के पारस अस्पताल से संबंधित है तथा बताया गया है कि वहां काम किया करते थे। इन लोगों में विक्रम व नीरज पाल बीते 13 अप्रैल से तथा लक्ष्मी देवी 16 अप्रैल से एटा के सीएस हॉस्पिटल में क्वारंटाइन स्थिति में हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि अब इन तीनों को बागवाला में कोविड-19 चिकित्सा के लिए विशेष रूप से बनाए गए चिकित्सालय में रखकर उपचार किया जाएगा। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। महिला लक्ष्मी देवी के पुत्र वीरेश की स्थिति भी संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रह रही यह महिला 15 अप्रैल की शाम अपने पुत्र वीरेश के साथ बाइक पर बैठकर एटा आई थी।
फिलहाल एक साथ 3 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से एटा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मैं हड़कंप की स्थिति है ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks