दो करोड़ से जगमग होगा राजा का रामपुर

*दो करोड़ से जगमग होगा राजा का रामपुर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,राजा का रामपुर। नगर पंचायत राजा का रामपुर की पहली बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पंचायत सभागार में हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने नगर के विकास के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव रखे। सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। सुनीता देवी ने सभी की सहमति से नगर की विभिन्न गलियों को दुरुस्त कराने व पेयजल व्यवस्था के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। नगर की प्रकाश व्यवस्था के लिए दो करोड़, जल निकासी के लिए 1.50 करोड़ की योजना शासन को प्रेषित की जाएगी। नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड बैठक मे अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार, पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, सभासद-गीता, ब्रह्मकुमारी, निर्देश कुमार, मिथलेश, अनार सिंह, जितेंद्र, शिशुपाल, ब्रजेश, आदिश्वर दयाल, रूक्मणी देवी, कंचन वर्मा सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks