विश्व हिन्दू परिषद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के इस निर्णय की कठोर शब्दों में निंदा

एटा 18जून । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार द्वारा अवैध धर्मांतरण पर रोक वाले कानून के निरस्तीकरण के निर्णय को मुस्लिम व ईसाई तुष्टिकरण की पराकाष्ठा व हिन्दू जीवन मूल्यों पर आघात बताया है।
श्री चौहान ने कहाँ कि यदि कानून में कुछ कमियां दिखतीं हों तो उसमें संशोधन किया जा सकता है किन्तु उसे पूरी तरह निरस्त करने के निर्णय के पीछे अवैद्य धर्मांतरण कारी गैंग का सरकार पर गहरा दबाव स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार ने उनके सामने घुटने टेक दिए हैं।विश्व हिन्दू परिषद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के इस निर्णय की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए। राष्ट्रपति महोदय से मांग करता हैं कि इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाई जाए। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हिंदुओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है हिन्दू समाज को अब जागना होगा तथा आगे आने वाले समय में वोट की चोट देकर ऐसी सरकारों को बताना होगा कि हिन्दू समाज कमजोर नही है तथा ना ही कोई कमजोर समझने की कोशिश करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks