यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सिर्फ लखनऊ में ही करीब साढ़े पांच हजार संक्रमित

ब्रेकिंग न्यूज::यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सिर्फ लखनऊ में ही करीब साढ़े पांच हजार संक्रमित

पूरे देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। जांच में बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लगातार बैठकों में शामिल हो रहे थे।

इसके पहले गुरुवार को राजधानी में तीन बुजुर्गों समेत छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तीन लखनऊ के व तीन दूसरे जिलों के मृतक हैं। इसके अलावा उन्नाव के पूर्व सांसद समेत 307 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks