
तुलसी महाकुंभ में आए कवियों ने किए देव दर्शन
एटा
सोरों। तीन दिवसीय तुलसी महाकुंभ व काव्य अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों से आए कवियों के ने प्रभात फेरी निकाल मंदिरों के दर्शन किए हैं। गोस्वामी तुलसीदास के गुरु नरसिंह की पाठशाला में भी कवियों का स्वागत किया गया।
शुक्रवार को अयोध्या से आए कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय का सम्मान किया गया। शाम के सत्र में कवि सम्मेलन का शुभारंभ अमित वशिष्ठ ने किया। तीन दिवसीय काव्य अधिवेशन में मैनपुरी के कवि सतीश मधुप, सरला शर्मा, शोभा त्रिपाठी, आलोक वेजान, जफर आलम, ज्योति त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, डा.अजय अटल आदि मौजूद थे। नगर में निकाली गई प्रभात फेरी में सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, डा.राधाकृष्ण दीक्षित, शिवम अश्क, उमेश पाठक व दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।