कांग्रेस के प्रखंड. नगर अध्यक्ष व अल्पसंख्यक पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

देवघर झारखंड न्यूज़:-
देवघर।देवघर जिला कांग्रेस के प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से जिले की सांगठनिक कार्यों की समीक्षा तथा 19 जून को जिला अल्पसंख्यक विभाग के बैठक की तैयारी की रुप रेखा तय की गई। इस बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी भाग लेंगें। बैठक की सफलता के लिए समीक्षा के दौरान जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि मंडल एवं पंचायत कमिटी इस सप्ताह के अंदर छुटे हुए प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पूरा कर हार्ड कॉपी पार्टी कार्यालय में समर्पित करेंगें। साथ ही बुथ कमिटी बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दें। जिलाध्यक्ष ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के जिला एवं सभी प्रखंडों के अल्पसंख्यक नेता एवं पदाधिकारी 19 जून की बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेंगें। बैठक की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। संगठन के हर सिपाही आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को फतेह करने के लिए मैदान में उतर जाएं। चूंकि जनता ने मन बना लिया है।अप्रत्याशित मंहगाई,बढ़ती बेरोजगारी एवं झूठ फरेब भरी और नफरत फैलाकर राजनीतिक करने वाली केंद्र की मोदी सरकार से उब चुकी है।
उन्होंने ने ताजा राजनीतिक हालात पर कहा कि केंद्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सरकार नेआज एक बाहुबली दबंग सांसद को बचाने के लिए बेटी की लाज को शर्मसार करने का काम किया है। जिन बेटियों ने देश को सम्मान दिलाया,मैडल जीत के गौरवान्वित किया। उनके ही साथ यौन शोषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होता है। बाबजूद केंद्र और अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक हजार पृष्ठ का चार्ज सीट में सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और उन्हें क्लीन चिट दिया गया। यह पहला पोक्सो एक्ट का मामला है जिनमें अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती है, बल्कि वो बाहर रैलियां कर घटना की चुटकी लेते हैं। साक्ष्यों को प्रभावित करता है,जो सबसे बड़ी दुख की बात है। बेटियां सड़कों पर न्याय मांग रही है। यहां तक ही नहीं भाजपा अपने पार्टी के लोगों को बचाने के लिए बेटियों की इज्जत को नजरअंदाज ही नहीं उसकी आबरू की लूट को दफनाने का काम किया है। चाहे कुलदीप सेंगर का मामला हो या हाथरस की मामला, उत्तराखंड की अंकिता की मामला हो या सीमा पात्रा का, हर जगह भाजपा रक्षा कवच बन कर आरोपियों को बचाने में अपना हर ताकत लगा देती है।
वहीं देवघर में भाजपा की वसुंधरा राजे की महा जनसंपर्क अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिससे राजस्थान नहीं संभला, जो खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। ललित मोदी एवं विजय माल्या को लूटने और देश से भगाने में भरपूर मदद की है,वो आज झारखंड में आईना दिखाने आई है। मैं भाजपा वाले से और वसुंधरा राजे से कहना चाहूंगा कि अपनी शक्ल आईने में देखें कि उनके चेहरे पर कितने कालिख लगा हुआ है। झारखंड कौन पूछे राजस्थान में फिर से कांग्रेस की गलहोत सरकार की डंका बजने वाली है। गोड्डा लोकसभा में भाजपा की करारी हार दिख रही है। इसलिए सांसद इतने बेचैनी से लगे हुए हैं।अगर सांसद के कार्य से गोड्डा के लोग खुश रहते तो आज उन्हें पसीना बहाने की क्या जरूरत पड़ती।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुमार विनायक,मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नटराज,संजीव चौधरी,राजीव रंजन उर्फ गुलाब,नरेश यादव,हेमंत चौधरी मकशूद आलम, मोजीव खान,सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, बेलाल अंसारी, गोविंद टुडू, इम्तियाज शेख उर्फ डब्लू,किशोर रवानी, दानिश अख्तर उर्फ जैकी, मोइनुद्दीन सिंह,अकरम अंसारी,हैदर अंसारी,मो अख्तर, मो जफर आलम,नारायण यादव आदि मौजूद थे।
भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
मिडिया प्रभारी जिला कांग्रेस देवघर।