तुलसी महाकुंभ का कवि सम्मेलन संग हुआ आगाज,

*तुलसी महाकुंभ का कवि सम्मेलन संग हुआ आगाज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सोरों। । तीर्थ नगरी सोरों में तीन दिवसीय तुलसी महाकुंभ व काव्य अधिवेशन का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ के पहले दिन कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान प्रतिष्ठित कवियों के साथ नवांकुर कवियों ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मलेन शाम तक चला।
गुरूवार की सुबह तुलसी महाकुंभ व काव्य अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने किया। पालिकाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसी महाकुंभ जैसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। इन्हें समय समय पर आयोजित किया जाना चाहिए। रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली सोरों हैं। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के सह जिला कार्यावाह शिवांशु दुबे, लखनऊ से आईं कवियत्री सरला आसमा, भाजपा नेता अनीता उपाध्याय, डा.मिथिलेश राना ने काव्य अधिवेशन के आयोजन पर अपने विचार रखे। कवियत्री सरला आसमां ने काव्य पाठ भी किया। काव्य पाठ के दौरान विभिन्न प्रदेशों व प्रदेश के जनपदों से आए नवांकुर कवियों ने काव्य पाठ भी किया। तुलसी महाकुंभ आगामी 1 जून तक चलेगा। जिसमें कवि काव्य पाठ व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विपिन शर्मा, सोरों की भाजपा नेता सविता उपाध्याय, मनोज मधुवन, सत्येंद्र सिंह राठौर, शिवम अश्क आदि लोग मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks