*बागवाला में बंटवारे के विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। बंटवारे के विवाद में भाइयों ने पिता के साथ मिलकर एक भाई की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मामला थाना बागवाला के गांव बरथरी का है। गांववासी सोनू पुत्र धनवीर सिंह की 11 जून को घर के बंटवारे के विवाद में पिटाई कर दी थी। पेट में चोट लगने के कारण घरवाले आगरा में उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान बुधवार रात को मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के ससुराल से आएं लोगों का आरोप है कि जमीन के बंटवारा गलत हुआ था। इसका सोनू विरोध करता था। 11 जून को सोनू के दो भाइयों और पिता ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पेट में चोट लगना आया है। इंस्पेक्टर क्राइम बागवाला जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।