*नींव खुदाई में मिली सौ साल पुरानी तिजोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मिरहची, । हवेली को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान बनाने को खुदाई के समय एक तिजोरी मिली है। तिजोरी में एक बड़ा सा ताला लगा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
थाना क्षेत्र के जिन्हैरा गांव निवासी भू प्रकाश माहेश्वरी पुत्र महेश चंद्र माहेश्वरी के पूर्वज पुराने जमीदार थे। इनके पास एक पुस्तैनी मकान है। पिछली वर्ष बारिश में यह गिर गया था। नया घर बनाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान लेने के लिए आवदेन किया गया। आवेदन पत्र में आवास स्वीकृत हो गया। कई दिनों से भू प्रकाश इस टूटे पडे मकान की खोदाई करा रहे थे। नींव की खोदाई के दौरान एक भारी-भरकम तिजोरी दिखाई दी। ग्रामीणों ने जमीन पर तिजोरी पाए जाने की सूचना थानाध्यक्ष सुभाष सिंह कठेरिया को दे दी। पुलिस गांव में पहुंच गई। तिजोरी को नींव से बाहर निकाला और उसे कब्जे में ले लिया। भूप्रकाश ने पुलिस को बताया कि पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन पर भूप्रकाश मकान बनवा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नींव की खोदाई के दौरान जमीन से निकली तिजोरी का वजन करीब तीन कुंतल के आसपास होगा। तिजोरी में आभूषण होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।