पुलिस अभिरक्षा से फरार 20,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 14 वर्षो से भेष बदलकर रह रहा था अलग-अलग शहरों में

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस अभिरक्षा से फरार 20,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 14 वर्षो से भेष बदलकर रह रहा था अलग-अलग शहरों में।


घटना का विवरण :-
दिनांक 25.07.2009 को हे0का0 नेत्रपाल सिंह तैनाती थाना मारहरा जिला एटा द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र जगदीश निवासी रिखई थाना कोतवाली पिथौरागढ जिला पिथौरागढ उत्तराखण्ड को थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 529/09 धारा 328/379/411 भादंवि में मा० न्यायालय की हवालात से सीजेएम कोर्ट एटा ले जाते समय अभियुक्त मनोज उपरोक्त भीड़ में हाथ छुड़ाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया‌। प्रकरण के संबंध में तहरीर प्राप्त कर मु0अ0स0 648/09 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 15.06.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 09.20 बजे मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे 20000 रुपए के इनामिया अभियुक्त मनोज पुत्र जगदीश निवासी रिखई थाना पिथौरागढ़ जनपद पिथौरागढ़ को कचहरी के पास अंबेडकर पार्क से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य :-

  1. अभियुक्त मनोज घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी गईं।
  2. अभियुक्त के वाँछित होने की स्थिति में माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध 82 / 83 सीआरपीसी (बेदखली) की कार्यवाही अमल में लाई गई।
  3. तत्पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा दिनांक 13.10.2009 को 2,500 रुपये का इनाम घोषित किया गया जिसे 06.06.2023 को बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दिया गया।
  4. अभियुक्त लगातार अलग-अलग जगह (पिथौरागढ़, दिल्ली तथा चेन्नई) में हुलिया बदलकर पहचान छुपाकर रहता था।
  5. अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी था जिसने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से पूर्व में थाना मारहरा पर अपना पता गलत बता दिया था।
  6. अभियुक्त मनोज आज गोपनीय तरीके से अपने वकील से मिलने तथा अपने मुकदमे की वस्तुस्थिति जानने के लिए आया था।
  7. थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए मुखबिर की सूचना पर कचहरी के पास अंबेडकर पार्क के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. मनोज पुत्र जगदीश सिंह निवासी रिखई थाना पिथौरागढ़ जनपद पिथौरागढ़ उम्र करीब 38 वर्ष।

अभियुक्त मनोज का अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 529/2009 धारा 328, 379, 411 भादवि थाना मारहरा जनपद एटा
  2. मु0अ0सं0- 648/2009 धारा 223, 224 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
  3. मु0अ0सं0- 114/2011 धारा 174A भादवि थाना कोतवाली नगर एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह।
  2. उप0 नि0- श्री आदित्य कुमार दीक्षित
  3. हे0का0 चन्दशेखर
  4. का0 राहुल लौर
  5. का0 सतेन्द्र कुमार
  6. का0 अंकुर मलिक
  7. का0 अंकुर मलिक
  8. का0 धर्मेन्द कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks