लोधी समाज नगर जलशाला की जनहित में कराई पुनः संचालित

लोधी समाज नगर जलशाला की जनहित में कराई पुनः संचालित।
–जलदान पुनीत कार्य:-देवेन्द्र लोधी एडवोकेट।
एटा,
कचहरी परिसर पोस्ट ऑफिस रोड स्थित लोधी समाज नगर समिति की जनहित में लगी जलशाला का आज मकड़जाल हटवाकर साफ कराकर पुनः संचालन कराया गया। जलसाला में काफी समय से साफ सफाई ना होने के कारण दूषित पानी रहता था।जो पीने योग्य नहीं था। उसमें नई दो रोटियां भी लगवाई गई हैं। इस कार्य में सहयोग के रूप में चमनखान और लोधी समाज नगर समिति के आजीवन सदस्य देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने पिलम्बर को बुलाकर खड़े होकर टोटिया लगबाई, इस अवसर पर देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि यह काफी पुरानी लोधी समाज नगर समिति की जलसाला जनहित में स्थापित की गई थी जिसमे कुछ अराजक तत्व कभी वाहन खड़े करते थे तो कभी कब्जाकरने का विफल प्रयास करते थे।
जलशाला की साफ-सफाई का ध्यान ना देने के कारण काफी समय से बंद पड़ी थी,लेकिन आज इसका संचालन करा दिया गया है और नगर चेयरमैन से गुजारिश करते हैं कि वह नगर के सफाई अभियान में भी इसको सामिल कर प्रतिदिन सफाई कर्मचारी के माध्यम से यहां साफ-सफाई कराते रहें और पानी के टैंक की भी सफाई कराने का कष्ट करें।ऐसी भयंकर सरगर्मी में बाहर से आए हुए आगंतुक और बादकारी अपनी प्यास बुझाने के लिए जलसाला का अब प्रयोग संभव हो जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks