गंदगी देख डीएम नाराज, प्रधान को नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*गंदगी देख डीएम नाराज, प्रधान को नोटिस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बुधवार की दोपहर को मनरेगा के तहत चल रहे कामों निरीक्षण किया। सबसे पहले ब्लॉक शीतलपुर की ग्राम पंचायत विरामपुर में मत्स्य पालन के लिए कराए जा रहे तालाब जीर्णोद्धार कार्य को देखा। डीएम ने उपस्थित बीडीओ अनुज मिश्रा को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान भूपालपुर को नोटिस जारी कर कार्रवाई से अवगत कराएं।

डीएम ने निधौलीकलां ब्लाक की ग्राम पंचायत भूपालपुर में चार मीटर चौड़ाई, 700 मीटर लम्बाई के चकमार्ग का निरीक्षण किया। मौके पर चकमार्ग के किनारे झाड़िया, चकमार्ग में गड्डे पाए जाने पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि चकमार्ग को ठीक कराकर, झाड़ियों को साफ कराया जाए। डीएम ने भूपालपुर में पंचायत घर को भी देखा, पंचायत घर के निरीक्षण में पंचायतघर में भारी गंदगी थी, डीएम ने भूपालपुर गांव में 4.98 लाख रूपये की लागत से इण्टरलॉकिंग कार्य को देखने के साथ-साथ भ्रमण के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से वार्ता की। गांव के लोगों ने बताया गया कि गांव में सफाई कार्य काफी समय से नहीं हुआ है, गांव गलियों में भारी गंदगी मिली। डीएम ने उपस्थित बीडीओ अनुज मिश्रा को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान भूपालपुर को नोटिस जारी कर कार्रवाई से अवगत कराएं। डीएम ने अरूण के खेत से चकरोड तक गूल सिंचाई नाली कार्य को चेक किया। मौके पर करीब 30 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे थे। महिला मेठ से पूछताछ की गई। महिला मेठ संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, बीडीओ निधौलीकलां अनुज मिश्रा, संयुक्त बीडीओ शीतलपुर, एपीओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks