प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, प्रदर्शन के बाद किया हंगामा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, प्रदर्शन के बाद किया हंगामा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । प्रसव के दौरान फिरोजाबाद के जच्चा बच्चा की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों ने करीब आधा घंटा तक हंगामा किया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। तहरीर दी गई है।

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव फरीदा निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि उसने 36 वर्षीय पत्नी नीलम देवी को प्रसव कराने के लिए सुबह 9 बजे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। खून की कमी होने पर दोपहर तक खून चढ़ाया गया। उसके बाद करीब तीन बजे पत्नी को ऑपरेशन थियेटर में प्रसव कराने के लिए ले गई। दस मिनट बाद ही वह बाहर आयी। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। जबकि गर्भवती महिला को ऑक्सीजन की जरूरत है। इसलिए उसे रेफर कर रहे हैं। जब ऑपरेशन थियेटर से महिला को बाहर लगाया तो वह मरी हुई थी। डॉक्टर वहां से गायब हो गई। गर्भवती नीलमदेवी को मरा देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। उसके बाद बड़ी तादात में गांव के लोग हास्पिटल पर पहुंच गए। हंगामा होने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों की ओर से डाक्टर की लापरवाही से मौत होने की तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है।

गर्भवती नीलमदेवी में तीन ग्राम खून था। अस्पताल से खून मंगाकर चढ़ाया गया। प्रसव के दौरान धड़कन बढ़ने पर महिला को रेफर किया। परिजन उसको लेकर नहीं गए, जिससे उसकी एंबुलेंस में ही मौत हो गई। -डॉक्टर रूपा जैन

डॉक्टर रूपा जैन का अस्पताल पंजीकृत है। गर्भवती महिला की मौत होने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

-डॉक्टर उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks