*अभियान चलाकर जब्त की गई पॉलिथीन, जुर्माना भी वसूला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम के निर्देश पर बुधवार आरआई एवं सपत्ति प्रभारी ने टीम के साथ शहर के रेलवे रोड और आगरा रोड पर पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान चलाया। तीन दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर साढे आठ हजार का जुर्माना लगाया।
पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान के दौरान रेलवे रोड पर एक शराब ठेका एवं एक चाट विक्रेता पर पांच किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई। दोनों पर कुल 7500 का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने आगरा रोड स्थित एक शराब के ठेके पर प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल जब्त किए। उस पर 1000 का जुर्माना लगाया गया। पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान चलते देख स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने दुकानों पर रखी पॉलिथीन और डिस्पोजल को छिपा दिया। इस दौरान टीन में पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए उनका उपयोग न करने की अपील की। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पॉथिलीन बेचते या उपयोग करने पाए जाने पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।