गाय पीएंगी अब आरओ वाटर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*गाय पीएंगी अब आरओ वाटर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जलेसर क्षेत्र में खारे पानी की समस्या को देख डीएम ने क्षेत्र की गोशालाओं आरओ वॉटर प्लांट लगाने के आदेश किए है। जिससे गोवंशों को पेयजल संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके।

बुधवार को सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जलेसर क्षेत्र में खारे पानी की समस्या देख डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गोशालाओं में आरओ वाटर प्लांट लगावाने के संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को आदेश जारी किए है। इसका मुख्य कारण है कि गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि खारे पानी के कारण गोवंश कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। उसे रोकने के लिए डीएम ने माहनमई गोशाला से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को गोशाला में आरओ वाटर प्लांट लगाने के लिए आदेश किए है।

सीवीओ ने बताया कि 24 अप्रैल को आदेश देने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने गोशाला में अब तक आरओ वाटर प्लाट की कोई व्यवस्था शुरू नहीं कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks