कोल ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय को अपराधियों ने मारी 3 गोली,हुई मौत, अपस्पताल में
समर्थको की जुटी भीड़ ।

धनबाद (चासनाल ):-14जून। पाथरडीह थाना क्षेत्र के साउथ कॉलोनी काटा घर के समीप कोल ट्रांसपोर्टर सह सेल कर्मी प्रवीण राय के ऑफिस कार्यालय के समीप मोटर साइकिल सवार 2 अपराधियों ने प्रवीण राय को 3 गोली मारी । जहाँ पहली गोली उनके सर पर मारी , दूसरी दांत में, और तीसरी गोली उनके आँख में मारी गई। घटना के बाद आनन-फानन में लोगो ने झरिया सी एच सी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने संवाददाताओं को दी। इधर घटना के बाद समर्थको में काफी आक्रोश है। लोग अस्पताल कैंपस में डटे हुए है। जैसे जैसे प्रवीण राय के मौत की खबर लोगो तक पहुँच रही है वैसे वैसे लोग चासनाल पहुँच रहे है। इस घटना के बाद कोल ट्रांसपोर्टर संध में मायूसी है। क्योकि प्रवीण एक मिलनसार व्यक्ति थे। वे हर किसी के दुःख-सुख में साथी देते थे। घटना की जानकारी राजनीति के लोगों तक पहुंचाने लगी है ।बाहर से भी उनके रिश्तेदारों, परिचित लोग फोन से घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं ।पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के छान बीन में जुट गयी हैं ।धटना बुधवार को दिन के लगभग 11से 11-30के करीब हुआ ।घटना के बाद लोगों ने चासनाल अस्पताल के समीप सिंदरी घनबाद मुख्य सड़क को लगभग 2घंटे तक जाम कर दिया प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया ।